प्रयागराज। एंग्लो बंगाली क्रिकेट क्लब ने शशि द्विवेदी गर्ल्स एंड ब्वॉयज अंडर-14 लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में देव स्पोर्ट्स क्लब को दस विकेट से हराया। मंगलवार को भवम मैदान पर देव स्पोर्ट्स क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 22.1 ओवर में 75 रन (हार्दिक त्रिपाठी 28, सागर यादव 5/10, सुहैब खान 3/21) बनाए।
जवाब में एंग्लो बंगाली क्रिकेट क्लब की टीम ने 13.4 ओवर में बिना विकेट खोए हुए 78 रन (सुहैब खान 55 नाबाद रन) बना कर लक्ष्य हासिल कर लिया। संवाद