भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के तत्वावधान में आगामी 15 से 26 दिसंबर तक अगरतला त्रिपुरा में आयोजित होने जा रही संतोष ट्रॉफी सीनियर राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए नॉर्दन फुटबॉल अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष को त्रिपुरा सीनियर राज्य फुटबॉल टीम का गोलकीपर प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है I

विज्ञापन
इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कुल 28 राज्य एवं 02 केंद्र शाषित प्रदेश की फुटबॉल टीम प्रतिभाग कर रही है, जिसमें ग्रुप डी में मणिपुर मिज़ोरम नागालैंड एवं मेजबान त्रिपुरा हैं I सभी मैच त्रिपुरा में खेले जाएंगे I इंद्रनील त्रिपुरा राज्य टीम के गोलकीपर प्रशिक्षक के तौर पर त्रिपुरा के संभावित गोलकीपर्स को अभ्यास करवाएंगे I उक्त जानकारी त्रिपुरा फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव अमित चौधरी ने लिखित पत्र में दिया I
इंद्रनील इससे पहले भी पिछले वर्ष भी त्रिपुरा टीम के गोलकीपर प्रशिक्षक के तौर पर काम कर चुके हैं और कई राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिताओ में उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, लक्ष्यदीप के साथ ही साथ इलाहाबाद विश्वविद्यालय, मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान उत्तर प्रदेश, प्रयागराज मंडल के भी प्रशिक्षक रह चुके हैं I
विज्ञापन
इंद्रनील की इस उपलब्धि पर विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के निदेशक अभिषेक तिवारी, प्रधानचार्य दिनेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ. शैलेश वर्मा, सीएवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक हनुमान उपाध्याय, डॉ. शैलेश वर्मा, डॉ. सर्वेश गुप्ता, सुप्रतीक चटर्जी, फुटबॉल प्रशिक्षक संजय भट्टाचार्य, सुनील निगम, सुशील कुमार ने शुभकामनाएं दींI