फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : एलटी ग्रेड भर्ती परीक्षा शुरू, यूपी के 18 जिलों में 3,16,507 अभ्यर्थी हैं पंजीकृत

Sat, 06 Dec 2025 03:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड) भर्ती परीक्षा शनिवार से शुरू होगी। पहले दिन गणित एवं हिंदी विषय की परीक्षाओं में 316507 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
अदालत का फैसला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड) भर्ती परीक्षा शनिवार से शुरू होगी। पहले दिन गणित एवं हिंदी विषय की परीक्षाओं में 316507 अभ्यर्थी शामिल होंगे। एआई तकनीक से सक्षम आयोग के कंट्रोल रूम की मदद से भी हर परीक्षार्थी पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन


अलग-अलग विषयों में एलटी ग्रेड के 7466 पदों के लिए 12,36,238 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। विषयवार अलग-अलग तारीखों में परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया गया है। इसी क्रम में पहले चरण में छह विषयों की परीक्षाएं छह, सात एवं 21 दिसंबर को होंगी। परीक्षाएं दो पालियों में होंगी।

पहली पाली में गणित की परीक्षा होगी। इसमें 1,86,993 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। इनकी परीक्षा प्रदेश के लिए 18 जिलों में 418 केंद्राें पर होगी। वहीं दूसरी पाली में हिंदी की परीक्षा होगी। 18 जिलों में ही 196 केंद्रों पर होने वाली इस परीक्षा में 1,29,514 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन


रविवार को प्रथम पाली में विज्ञान के अभ्यर्थियों की परीक्षा आठ जिलों के 232 केंद्रों पर होगी। इसमें 1,02,953 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। वहीं दूसरी पाली में होने वाली संस्कृत की परीक्षा में 40,403 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। इनके लिए आठ जिलों में 95 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके बाद 21 दिसंबर को गृह विज्ञान एवं वाणिज्य विषयों की परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें