इंदिरा मैराथन में दौड़ लगाते धावक।
- फोटो : अमर उजाला।
दूसरे स्थान के धावक को एक लाख रुपये और तीसरे नंबर के धावक को 75 हजार रुपया का इनाम दिया जाएगा। चार से 14 स्थान तक के धावकों को दस-दस हज़ार रुपये की सांत्वना राशि मिलेगी। मैराथन में पहली बार सभी धावकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया है। इसके तहत उन्हें टीशर्ट और टोपी भी वितरित जा रहा है।
इंदिरा मैराथन में दौड़ लगाते धावक।
- फोटो : अमर उजाला।
मैराथन का समापन समारोह दोपहर दो बजे होगा, जहां मुख्य अतिथि के रूप में खेल राज्य मंत्री विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे। इस मौके पर खेल निदेशक आरपी सिंह समेत कई अन्य अधिकारी बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। समापन समारोह में विभिन्न स्कूलों की छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश करेंगी।