फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आध्यात्मिक कार्यक्रमों से मन को मिलती है शांति : राजमणि

Mon, 16 Feb 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
कोरांव। संस्कृत पाठशाला में अयोजित कार्यक्रम में मौजूद विधायक व अन्य
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर संस्कृत पाठशाला प्रांगण के शिव मंदिर परिसर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय लालगंज की ओर से आध्यात्म जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कोरांव विधायक राजमणि कोल ने कहा कि आध्यात्म जागरूकता कार्यक्रमों से मन को जहां शांति मिलती है, वहीं समृद्धि भी आती है।
विज्ञापन

राजयोगिनी बीके राजकन्या दीदी व बीके महिमा दीदी ने बताया कि मूल आध्यात्म की स्थापना व हर मानव जीवन में सुख एवं समृद्धि की स्थापना हो इसके लिए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से निराकार शिव जयंती यानी 90वें शिव अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम में संतरा देवी बिंद, भोला सिंह, सुरेंद्र बहादुर सिंह, रेवती पाल आदि, बीके अनीता, बीके मनीराम, बीके सिद्ध नारायण, बीके कमल, बीके राजेंद्र, बीके लक्ष्मण, बीके अशोक, बीके रजनीश, बीके अमरजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें