फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident : सवारियों से भरी टैंपो में तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत, चीख पुकार से मचा कोहराम

Sun, 11 Jun 2023 02:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के शिवराजपुर में बड़ा सड़क हादसा हो गया। सवारियों से भरे टेंपो में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे दो सवारियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि करीब छह लोग घायल हो गए। सभी की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
घटना के बाद सीएचसी शंकरगढ़ पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के शिवराजपुर में हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से टेंपो सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद मची चीख पुकार से कोहराम मच गया। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ भेजा गया,जहां दो लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायलों की हालत नाजुक देख उन्हें एसआरएन रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे गौहनियां से एक टेंपो सवारियों को लादकर गौहनिया की तरफ आ रही थी। हाईवे पर शिवराजपुर पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार एक ट्रक ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद टेंपो के परखचे उड़ गए और उसमे सवार लोग दूर जा गिरे। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। घटना के बाद अफरातफरी मची रही। आननफानन सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। करीब आधा दर्जन लोगों की हालत नाजुक देख उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें