फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: तेज रफ्तार बस ने ऑटो में मारी टक्कर, तीन घायल

Mon, 21 Sep 2026 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
करछना। कटका बाजार में बस की टक्कर से पलटा ऑटो, मौके पर मौजूद लोग।
विज्ञापन
कटका बाजार में रविवार देर शाम मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे पर तेज रफ्तार बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, ऑटो चालक राजकुमार श्रीवास्तव मूल रूप से वाराणसी का रहने वाला है। वह नैनी के सरगम तिराहा के पास किराये पर रहकर ऑटो चलाता है। रविवार शाम वह नैनी से सवारी लेकर मेजा गया था। लौटते समय कटका बाजार के पास पीछे से आ रही प्राइवेट बस ने ऑटो में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी ओर खड़ी बाइक से टकराते हुए पलट गया। बाइक सवार सुलमई गांव निवासी दीपक शुक्ला और घनश्याम शुक्ला भी चपेट में आ गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें