फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : बरातियों से भरी तेज रफ्तार बस शारदा सहायक नहर में पलटी, दो घायल

Wed, 11 Feb 2026 12:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Prayagraj News : बहरिया थाना क्षेत्र के सराय मदन नहर रोड पर बुधवार रात दो बजे बरातियों से भरी एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
करनाईपुर में बरातियों से भरी बस पलटी। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहरिया थाना क्षेत्र के सराय मदन नहर रोड पर बुधवार रात दो बजे बरातियों से भरी एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि बस में कोई हताहत नहीं हुआ। ग्रामीणों के अनुसार बस की रफ्तार काफी तेज थी। अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे बस शारदा सहायक नहर में पलट गई। नहर में पानी  था, लेकिन सौभाग्य से कोई भी यात्री पानी में नहीं गिरा। बस पलटते ही अंदर बैठे लोगों में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन


शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बस में फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद सभी बरातियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में एक-दो लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आईं, जिन्हें तत्काल दोनैया चौराहे स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बस मऊआइमा थाना क्षेत्र के तिलई बाजार से बरात लेकर अंदावा गई थी और लौटते समय यह हादसा हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें