फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ियों की स्पीड में इजाफा

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे जोन देश का पहला ऐसा जोन बन गया है, जिसने अपने क्षेत्र में चलने वाली मालगाड़ियों की औसत स्पीड में इजाफा कर दिया है। ताकि लॉक डाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति कम से कम समय में की जा सके। यहां मार्च 2020 में मालगाड़ी की औसत स्पीड 22 .2 किमी प्रति घंटा थी जो अब 38.6 किमी प्रति घंटा कर दी गई है।
विज्ञापन

एनसीआर जोन में मालगाड़ी की औसत स्पीड बढ़ने पर जोन महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने सभी रेलकर्मियों एवं अफसरों को बधाई भी दी है। एनसीआर के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह ने बताया कि लॉक डाउन के दौरान मालगाड़ियों की औसत स्पीड में 73.6 प्रतिशत का सुधार हुआ है। जो सभी जोनल रेलवे में सर्वश्रेष्ठ है। सीपीआरओ ने बताया कि एनसीआर ने जोन के 40 स्टेशनों पर पार्सल बुकिंग की सुविधा उपलब्ध करवा दी है। इसमें प्रयागराज मंडल के 18, झांसी मंडल के 16 एवं आगरा मंडल के छह स्टेशन शामिल है। इसके अलावा एनसीआर की विभिन्न इकाइयों द्वारा 15 हजार लीटर सैनिटाइजर का निर्माण अब तक किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें