फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: गन्ना समितियों में आयोजित हुआ सट्टा प्रदर्शन मेला

Tue, 19 Sep 2023 02:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी/नवाबगंज/मीरगंज। नए पेराई सत्र के मद्देनजर सोमवार से जिले में गन्ना समितियों पर सट्टा प्रदर्शन मेले की शुरुआत हुई। 25 सितंबर तक चलने वाले मेले के पहले दिन प्री कैंलेंडर से संबंधित किसानों की शिकायतों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

बहेड़ी में ब्लॉक प्रमुख अमरिंदर सिंह गोल्डी ने मेले का शुभारंभ किया। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक संजय कुमार राव नेगन्ना विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ज्यादातर किसानों को प्राथमिक कैंलेंडर वितरण का कार्य पूरा किया जा चुका है। किसानों को ग्राम सर्वे और ग्राम स्तरीय सट्टा प्रदर्शन के दौरान कमियां सुधरवाने का मौका दिया गया था। जिन किसानों के प्राथमिक कैंलेंडर में कोई कमी रह गई तो किसान मेले में पहुंचकर इसे सही करा सकते हैं। भूल सुधार का यह आखिरी मौका है। इसके बाद किसी तरह का संशोधन संभव नहीं होगा।
नवाबगंज की सहकारी गन्ना समिति के किसान सभागार में विधायक डॉ. एमपी आर्य और गन्ना विकास परिषद के अधिकारियों ने शुभारंभ किया। कल्याणपुर के किसान जमुना प्रसाद फौजी और पिपरा निगाही के इंद्रपाल ने पेड़ी का सर्वे शून्य करने की शिकायत की। विधायक ने जांच कराकर दिक्कत दूर कराने को कहा। यहां ओसवाल चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक गजेंद्र सिंह, मंजीत सिंह अरोरा, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मीरगंज गन्ना समिति पर विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने मेले का शुभारंभ किया। यहां पहले दिन कुल 86 शिकायतें आईं। इनमें से 22 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। कार्यक्रम में जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह, सचिव गीतेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें