फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : माघ मेले में भी फ्रेट कॉरिडोर पर चलाई जा सकती हैं स्पेशल ट्रेनें, ज्यादा सुगम होगा रेल संचालन

Fri, 31 Oct 2025 05:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

छठ की भीड़ संभालने के लिए रेलवे ने पहली बार बुधवार रात ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (ईडीएफसी) पर यात्री ट्रेन चलाई। रेलवे का यह प्रयोग सफल रहा।
विज्ञापन
ट्रेन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छठ की भीड़ संभालने के लिए रेलवे ने पहली बार बुधवार रात ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (ईडीएफसी) पर यात्री ट्रेन चलाई। रेलवे का यह प्रयोग सफल रहा। ऐसे में बताया जा रहा है कि प्रयागराज में लगने वाले माघ मेले के दौरान आवश्यकता पड़ने पर कॉरिडोर पर स्पेशल ट्रेनों चलाई जा सकती हैं। अब कॉरिडोर में यात्री ट्रेन के सफल संचालन के बाद अब यह रेलमार्ग माघ मेला, दिवाली, छठ आदि जैसे पर्वों के दौरान स्पेशल ट्रेन संचालन का विकल्प भी बन गया है। ईडीएफसी को वर्तमान में मालगाड़ियों के संचालन के लिए उपयोग किया जाता है।

विज्ञापन


यह कॉरिडोर लुधियाना से पश्चिमी बंगाल के दानकुनी तक रेलवे का एक महत्वपूर्ण गलियारा है। इस मार्ग पर ट्रेनों की गति की निगरानी प्रयागराज स्थित एशिया के सबसे बड़े अत्याधुनिक ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर (ओसीसी) से की जाती है। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि भविष्य में कॉरिडोर का उपयोग आवश्यकता पड़ने पर यात्री ट्रेन के संचालन के लिए किया जा सकता है। माघ मेले के दौरान भी इसके उपयोग पर विचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें