फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहमदाबाद के लिए स्पेशल ट्रेन 15 अप्रैल से

Wed, 03 Apr 2019 10:58 PM IST
विनोद सिंह News Desk, Amarujala, Prayagraj
विज्ञापन
सुपर स्पेशल ट्रेन - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन

रेलवे  ने  अहमदाबाद के लिए स्पेशल  ट्रेन चलाने  का एलान किया  है। इस ट्रेन में सभी  कोच एसी श्रेणी के ही रहेंगे। अहमदाबाद से पटना के बीच इस ट्रेन का संचालन वाया इलाहाबाद जंक्शन होगा। अहमदाबाद  से स्पेशल  ट्रेन 15 अप्रैल से प्रत्येक सोमवार 24 जून तक चलेगी। जो मंगलवार को इलाहाबाद जंक्शन एवं बुधवार की सुबह  पटना पहुंच जाएगी।

विज्ञापन


इसी तरह पटना से स्पेशल  ट्रेन प्रत्येक बुधवार को चलेगी जो अगले दिन अहमदाबाद पहुंच जाएगी। इसका संचालन 16 से 26 जून के मध्य होगा। एनसीआर के सीपीआरओ गौरव कृष्ण बंसल के  मुताबिक अहमदाबाद से रात 11.25 बजे चलने के बाद रतलाम, कोटा, आगरा के रास्ते ट्रेन अगले दिन रात 10.45 बजे जंक्शन और सुबह 8.45 बजे पटना पहुंच जाएगी। वापसी  में पटना से सुबह 11 बजे चलने के बाद शाम 5.20 बजे जंक्शन और अगले दिन शाम सात बजे स्पेशल ट्रेन अहमदाबाद पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें