परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के लिए कराई गई विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित हो चुका है। उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 55 प्रतिशत व प्राथमिक स्तर की परीक्षा में तकरीबन 30 प्रतिशत शिक्षक पास हुए हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के लिए कराई गई विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित हो चुका है। उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 55 प्रतिशत व प्राथमिक स्तर की परीक्षा में तकरीबन 30 प्रतिशत शिक्षक पास हुए हैं। वहीं, कई ऐसे शिक्षकों ने परीक्षा पास की है जिनके रिटायरमेंट के तीन से चार वर्ष ही बचे हैं। इसमें ओम प्रकाश सिंह (59) और शुभ नारायण (57) भी शामिल हैं।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से जारी परिणाम में देवरिया के ओम प्रकाश सिंह को 90 अंक हासिल हुए हैं। वह अभी परिषदीय विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक हैं। ऐसे कई शिक्षक उत्तीर्ण हुए हैं जिनकी उम्र 55 से 59 वर्ष हैं।
उच्चतम न्यायालय ने कक्षा एक से आठवीं तक के परिषदीय स्कूलों में कार्यरत ऐसे शिक्षकों के लिए टीईटी पास करने का आदेश जारी किया गया जो बिना टीईटी के तैनात हैं। इस परीक्षा को पास करने के लिए 31 अगस्त 2028 तक का मौका भी दिया गया है।
विज्ञापन
इसके बाद आयोग ने इन शिक्षकों के लिए तीन नवंबर को विशेष टीईटी कराई। परिणाम में प्राइमरी स्तर के 50,666 शिक्षक थे। इसमें महज 15,159 ही पास हो सके जबकि उच्च स्तर में 43,015 शिक्षकों ने परीक्षा दी थी जिसमें 23,743 शिक्षकों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।