फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात से कुंभ के लिए स्पेशल फ्लाइट, यहां देखें पूरी समय सारणी

Wed, 16 Jan 2019 01:26 PM IST
kapil kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
Demo
विज्ञापन

प्रयागराज से अहमदाबाद का सीधा हवाई संपर्क बुधवार से हो जाएगा। इन दोनों शहरों के लिए एयर इंडिया हवाई सेवा शुरू कर रहा है। अहमदाबाद के पहले सफर को लेकर एयर इंडिया को यात्रियों का बेहतर रिस्पांस भी मिला है।

विज्ञापन


पहले ही सफर में एयर इंडिया की 180 सीट वाली एयरबस की आधी से ज्यादा सीटें फुल हो गईं हैं। इस दौरान बुधवार को अहमदाबाद जाने वाले सभी यात्रियों का एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से स्वागत भी किया जाएगा। 

दरअसल, कुंभ मेले के मद्देनजर एयर इंडिया ने इस बार दिल्ली, कोलकाता और अहमदाबाद के लिए स्पेशल फ्लाइट शुरू करने का एलान किया। दिल्ली और कोलकाता की स्पेशल फ्लाइट का संचालन रविवार 13 जनवरी से शुरू हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लाइट संख्या कहां से कहां तक समय दिन

अब अहमदाबाद की फ्लाइट 30 मार्च तक सप्ताह में दो दिन संचालित होगी। पहले यह फ्लाइट दिल्ली से सुबह 9.50 बजे चलकर 11.10 बजे बम्हरौली एयरपोर्ट पहुंचेगी। बाद में यही फ्लाइट बम्हरौली से अहमदाबाद के लिए 11.45 बजे प्रस्थान करेगी। शाम को यही फ्लाइट 4.20 बजे अहमदाबाद से यहां आएगी, जो शाम 5.10 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी।

फ्लाइट संख्या
एआई 698 प्रयागराज-अहमदाबाद सुबह 11.45- दोपहर 01.50 बुधवार, शनिवार
एआई 697 अहमदाबाद-प्रयागराज दोपहर 02.40-शाम 4.20 बुधवार, शनिवार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें