फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान शुरू

Sat, 17 Oct 2026 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो कैप्शन -करछना में शुक्रवार को मतदाता पंजीकरण अभियान को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक करत
विज्ञापन
विधानसभा क्षेत्र 260 करछना में छूटे हुए मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। शुक्रवार को एसडीएम करछना संदीप तिवारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर अभियान को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि 24 अक्तूबर को क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बीएलओ मौजूद रहेंगे। जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में नहीं है, वे फॉर्म भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा भी अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि विशेष अभियान 30 अक्तूबर तक चलेगा। इसके लिए गांवों में मुनादी भी कराई गई है। प्रशासन का प्रयास है कि कोई भी पात्र व्यक्ति मताधिकार से वंचित न रहे।
विज्ञापन

एसडीएम ने ग्राम प्रधानों और राजनीतिक दलों से अपील की कि वे लोगों को जागरूक करें। इस दौरान तहसीलदार राजेश पाल, अनुग्रह नारायण सिंह, ननकेश बाबू यादव, राम भवन द्विवेदी, निरेंद्र सिंह, प्रदीप निषाद सहित अन्य मौजूद रहे। बारा में तहसीलदार बारा अनिल कुमार पाठक ने बताया कि 18 वर्ष के पात्र नागरिक फॉर्म-6 भरकर आवेदन कर सकते हैं। वे अपने बूथ पर या ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। पहचान और निवास संबंधी दस्तावेज आवश्यक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें