फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खां को स्पेशल कोर्ट ने दी चेतावनी, हाजिर न हुए तो जारी करेंगे गैरजमानती वारंट

Tue, 27 Nov 2018 01:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
आजम खां - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

राष्ट्रविरोधी बयान देने के मुकदमे में उपस्थित न होने पर स्पेशल कोर्ट (एमपी/एमएलए) ने प्रदेश के पूर्वमंत्री आजम खां को चेतावनी दी है। कोर्ट ने कहा कि अगली तारीख पर यदि वह हाजिर नहीं हुए तो गैरजमानती वारंट सहित अन्य विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रकरण की अगली सुनवाई 21 जनवरी 2019 को होगी। यह आदेश स्पेशल कोर्ट जज पवन कुमार तिवारी ने दिया है।

विज्ञापन


घटना 27 जून 2017 की रामपुर के सिविल लाइंस थाने की है। पूर्व मंत्री आजम खां के खिलाफ राष्ट्रविरोधी बयान देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। सोमवार को इस मुकदमे में आजम खां को उपस्थित होना था। उनकी ओर से हाजिरी माफी अर्जी अधिवक्ता के द्वारा प्रस्तुत की गई। कोर्ट ने उनकी हाजिरी माफी अर्जी मंजूर कर ली और अगली तारीख पर उपस्थित होने का निर्देश देते हुए चेतावनी दी है। इस प्रकरण के अलावा आजम खां के खिलाफ दो और मामले भी स्पेशल कोर्ट में लंबित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें