फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी, कुर्की का वारंट

Fri, 15 Mar 2019 12:05 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
pappu yadav - फोटो : PTI
विज्ञापन
कानून के उल्लंघन के मामले में स्पेशल कोर्ट एमपीएमएलए ने बिहार के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव सहित 127 लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी और कुर्की का वारंट जारी किया है। 26 साल पुराने इस मुकदमे में अभियुक्तगण हाजिर नहीं हो रहे है। अगली तारीख चार अप्रैल को नियत की गई है। यह आदेश स्पेशल जज पवन कुमार तिवारी ने एडीजीसी राजेश गुप्ता और विशेष अधिवक्ता वीरेन्द्र कुमार उर्फ गोपाल सिंह को सुनकर दिया है।
विज्ञापन


घटना आठ नवंबर 1993 की गाजीपुर के मोहम्मदाबाद थाने की है। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव 19 गाड़ियों में अपने समर्थकों के साथ मधेपुुरा बिहार से राजनैतिक सभा में गड़बड़ी करने की नियत से आए थे। अभियुक्तों के पास से पुलिस ने पांच रिवाल्वर बरामद की थी। पुलिस ने पप्पू यादव सहित 127 लोगों के खिलाफ कानून का उल्लंघन करने सहित कई धाराओं में आरोप पत्र भेजा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें