सोरांव- सोरांव तहसील पर प्रदर्शन करते सपाई
महंगाई, बिजली-पानी और पेपर लीक के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम भारती मीणा के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिदिन कम से कम 20 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।विधायक गीता शास्त्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का संकट है। उन्होंने पेयजल व्यवस्था में सुधार करने के साथ ही खराब हैंडपंपों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की।
एमएलसी मानसिंह यादव ने किसानों को उचित मूल्य पर समय से खाद-बीज उपलब्ध कराने और डीएपी-यूरिया की कालाबाजारी रोके जाने की मांग की। पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुषमा पासी ने पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की।
इस मौके पर पूर्व सांसद धर्मराज पटेल, दूधनाथ पटेल, श्याम सिंह यादव, मेराज आरिफ, संदीप यादव, मनोज पांडेय, सुभाष यादव, खिन्नी लाल और अमर सिंह यादव आदि रहे। वहीं फूलपुर के वीरकाजी गांव में सपा कार्यकर्ताओं ने बैठक में बिजली और पानी संकट पर नाराजगी जताई। इस मौके पर जिला सचिव वकार अहमद, अमर बहादुर यादव, जियाउद्दीन अहमद, गुड्डू अशफाक अहमद, रामचंद्र यादव, अमृतलाल ओसवाल, सुषमा पासी और संगीता पटेल आदि रहे।