इलाहाबाद हाईकोर्ट में सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क ने संभल स्थित जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हिंसा के मामले में याचिका दाखिल की है। उन्होंने संभल एमपी/एमएलए कोर्ट में चल रही पूरी कार्यवाही को रद्द करने की मांग की है।

विज्ञापन
संभल में 24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हिंसा भड़क गई थी। घटना के बाद एसआई दीपक राठी ने कोतवाली थाने में सांसद जिया उर रहमान बर्क, सपा विधायक इकबाल महमूद के बेटे सुहैल इकबाल समेत सैकड़ों लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। एफआईआर में हिंसा भड़काने सहित कई आरोप लगाए गए हैं।
जिया उर रहमान बर्क ने याचिका में 12 जून 2025 को दाखिल की गई चार्जशीट और 18 जून 2025 को संभल कोर्ट से पारित संज्ञान आदेश को चुनौती देते हुए लंबित मुकदमे की संपूर्ण कार्यवाही को रद्द करने की मांग की है। याचिका में राज्य सरकार और एसआई दीपक राठी को प्रतिवादी बनाया गया है।
विज्ञापन
इसी मामले में 24 जुलाई को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शाही जामा मस्जिद के सदर जफर अली को सशर्त जमानत दे दी थी। जफर अली को पुलिस ने विवेचना के दौरान नाम सामने आने के बाद गिरफ्तार किया था। एफआईआर में उनका नाम शामिल नहीं था।