फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द करने की सपा विधायक ने उठाई मांग, मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

Thu, 22 Feb 2024 05:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में पट्टी विधायक राम सिंह ने कहा है कि 17 व 18 फरवरी को पुलिस भर्ती परीक्षा हुई है। उनके विधानसभा व जिले के युवाओं ने प्रतिभाग किया। परीक्षा में शामिल युवाओं ने उनके पास ज्ञापन देकर बताया गया कि परीक्षा में धांधलेबाजी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस भर्ती परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले पेपर लीक होने के मामले को लेकर अब सपा विधायक राम सिंह भी परीक्षा रद्द करने की मांग पर उतर आए हैं। सीएम को पत्र भेजकर परीक्षा रद्द करने की आवाज बुलंद की है। प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में पट्टी विधायक राम सिंह ने कहा है कि 17 व 18 फरवरी को पुलिस भर्ती परीक्षा हुई है। उनके विधानसभा व जिले के युवाओं ने प्रतिभाग किया।

विज्ञापन



परीक्षा में शामिल युवाओं ने उनके पास ज्ञापन देकर बताया गया कि परीक्षा में धांधलेबाजी हुई है। सभी पालियों की परीक्षा के पेपर पहले ही लोगों के मोबाइल पर आ गए थे। इसके साक्ष्य भी अभ्यर्थियों के पास है। इससे अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। ऐसे में पुलिस भर्ती परीक्षा 2024 निरस्त करते हुए फिर से कराई जाए। ताकि प्रतिभाशाली युवाओं का भविष्य बेहतर बन सके।

विज्ञापन

पुलिस भर्ती रद्द करने की युवाओं ने बुलंद की आवाज

पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने की अफवाह के बीच बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थी जिलाधिकारी आवास पहुंचे। नारेबाजी के बीच युवाओं ने अतिरिक्त एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए फिर से परीक्षा कराने की मांग उठाई।

जिलाधिकारी आवास पहुंचे अभ्यर्थियों ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि 17 व 18 फरवरी को प्रदेश में संपन्न हुई पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर आउट होने की बात सामने आई है। परीक्षा के दौरान धांधलेबाजी भी हुई। जिससे युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है। परीक्षा की कुंजी भी पहले से वायरल हो गई। जिससे परीक्षा की शुचिता प्रभावित हुई है।

युवाओं के नारेबाजी के बीच कैंप कार्यालय से अतिरिक्त एसडीएम ने युवाओं का ज्ञापन लेते हुए उनकी मांग पर शासन तक पहुंचाने की बात कही। युवाओं के प्रदर्शन की खबर मिलने पर सिविल लाइन चौकी की पुलिस भी मौके पर पहुंची। प्रदर्शन करने वालों में अमन सरोज, चंचल सिंह, गुड़िया वर्मा, सूरज यादव, एके खान, सर्वेश पाल, प्रिया समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें