फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: भाजपा प्रत्याशी का सपा विधायक पूजा पाल कर रहीं प्रचार

विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी से चायल विधायक पूजा पाल ने बगावत करते हुए भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल के समर्थन में चुनाव प्रचार शुरू किया है। बुधवार को पूजा पाल को फूलपुर विधानसभा क्षेत्र में कई जगह भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करते देखा गया। उनका मुख्य फोकस पाल समाज के वोटराें पर ही रहा।
विज्ञापन

विधायक पूजा पाल गांव फैजुल्लापुर, अलीगंज, मदारपुर, संकरा, कोतारी गांव में जाकर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से दीपक पटेल को जिताने की अपील की। खास बात यह है कि प्रचार के दौरान पूजा पाल यह बता रही हैं कि जब एक पाल बिरादरी के नेता की हत्या हुई तो न सपा सामने आई और न ही बसपा।
लंबे अंतराल के बाद जब यह पीड़ा सीएम योगी के समक्ष रखी तो उन्होंने न सिर्फ सारी बात सुनी, बल्कि अपराधियों का क्या हश्र हो रहा है उससे जनता पूरी तरह से वाकिफ है। बता दें पूूजा पाल ने राज्यसभा चुनाव के दौरान भी भाजपा के पक्ष में मतदान किया था।
विज्ञापन

सपा विधायक द्वारा भाजपा प्रत्याशी के प्रचार को लेकर जब समाजवादी पार्टी के मीडिया प्रभारी दान बहादुर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं है। वहीं दूसरी ओर भाजपा से पूर्व विधायक उदयभान करवरिया लंबे समय बाद चुनाव मैदान में दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि पार्टी ने उन्हें ब्राह्मण समाज में चुनाव प्रचार करने की जिम्मेदारी सौंपी है।
इस दौरान पूर्व विधायक उदयभान ककरा, दुर्वासा, तिवारी पुर, छिवैया आदि स्थानों पर गए। उनके साथ अश्विनी कुमार द्विवेदी, बृजेश त्रिपाठी, अमरनाथ तिवारी, कन्हैयालाल पांडेय आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें