फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : मणिपुर की घटना के विरोध में सपा महिला सभा ने निकाला पैदल मार्च, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Sun, 23 Jul 2023 05:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सपा महिला सभा की महानगर अध्यक्ष मंजू यादव के नेतृत्व में निकले जुलूस में भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी भी हुई। इस अवसर पर मंजू यादव ने कहा कि लगभग तीन माह से मणिपुर मे भड़की हिंसा मे लगातार जन धन की हानि हो रही है।
विज्ञापन
मणिपुर की घटना के विरोध में मार्च निकालतीं सपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर में हुई हिंसा और महिलाओं के साथ हुए हुए विरोध में समाजवादी पार्टी महिला सभा की ओर से रविवार को पैदल मार्च निकाला गया। पार्टी के जार्जटाउन कार्यालय से बालसन चौराहे तक निकाले गए जुलूस में महिलाओं ने नारेबाजी भी की।

विज्ञापन


सपा महिला सभा की महानगर अध्यक्ष मंजू यादव के नेतृत्व में निकले जुलूस में भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी भी हुई। इस अवसर पर मंजू यादव ने कहा कि लगभग तीन माह से मणिपुर मे भड़की हिंसा मे लगातार जन धन की हानि हो रही है। कहा कि वहां महिलाओं के साथ जो घिनौनी हरकत की गई वह किसी भी सभ्य समाज के लिये कलंक है। पैदल मार्च में मणिपुर सरकार को बर्खास्त करने एवं वहां राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें