लोकसभा के छठे चरण के चुनाव के लिए होने वाले प्रचार का अंतिम दौर चल रहा है। अब से कुछ ही देर के बाद प्रचार समाप्त हो जाएगा। ऐसे में तमाम पार्टियों के नेता जी-जान से जुटे हुए हैं। इसी क्रम में प्रयागराज में समाजवादी पार्टी की नेता जया बच्चन और पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने रोड शो किया।
आपको बता दें कि प्रचार बंद होने के बाद शाम छह बजे के बाद से बाहरी नेताओं के जिले में प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। पहले से आए दूसरे लोकसभा क्षेत्र के नेताओं तथा अन्य लोगों को भी सीमा से बाहर जाना होगा।
गौरतलब है कि इलाहाबाद और फूलपुर संसदीय क्षेत्र के अलावा भदोही की दो विधानसभाओं के लिए भी रविवार को मतदान होना है।