सपा नेता संदीप यादव ने माघ मेले में लगाया है शिविर
समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष नेता संदीप यादव की ओर से माघ मेले के सेक्टर छह में संगम लोअर मार्ग पर मुलायम सिंह यादव स्मृति सेवा संस्थान के नाम से शिविर लगाया गया है। पिछले वर्ष महाकुंभ में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा भी शिविर में स्थापित की गई थी। इस बार प्रशासन ने प्रतिमा स्थापित करने की अनुमति नहीं दी। ऐसा करने पर भूमि का आवंटन निरस्त करने की चेतावनी भी दी गई थी। इससे संबंधित पोस्टर भी शिविर के बाहर चस्पा कर दिया गया था। इसके बाद शिविर में मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा न लगाकर राधाकृष्ण की मूर्ति स्थापित कर दी गई है। इसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार और मेला प्रशासन पर निशाना भी साधा था।
संदीप यादव ने लगाया है शिविर
सपा नेता संदीप यादव की ओर से माघ मेले में मुलायम सिंह यादव स्मृति सेवा संस्थान के नाम से जमीन आवंटित कराकर शिविर लगाया गया है। पिछले वर्ष महाकुंभ में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा भी स्थापित की गई थी। इस बार प्रशासन ने मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा स्थापित करने की अनुमति नहीं दी। ऐसा करने पर भूमि का आवंटन निरस्त करने की चेतावनी दी थी और इससे संबंधित पोस्टर भी शिविर के बाहर चस्पा कर दिया गया था। साथ ही संदीप यादव के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर दी गई। इसके बाद शिविर में मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा न लगाकर राधाकृष्ण की मूर्ति स्थापित कर दी गई है। इसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार और मेला प्रशासन पर निशाना साधा था।