सपा नेता बोले
नगर निगम की टीम ने मेरी दीवार गिरा दी जाे पूरी तरह से वैध थी। साथ ही ईंट भी कब्जे में ले ली। इसी का मैंने विरोध किया। इसकी शिकायत भी मैंंने थाने में की, जिसके बाद थाना प्रभारी के कहने पर निगम की टीम ने ईंट वापस कर दी। जहां तक राइफल लेकर आने की बात है तो रक्षाबंधन के चलते मेरे सुरक्षाकर्मी छुट्टी पर हैं, ऐेसे में मैं खुद अपने साथ शस्त्र लेकर चलता हूं। किसी को खदेड़ने के आरोप गलत हैं। - अमरनाथ मौर्य, पूर्व सपा प्रत्याशी फूलपुर लोकसभा सीट