फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में सपा की अपने परंपरागत वोट पर रही नजर

Tue, 25 Aug 2020 12:42 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news: sandeep yadav - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में हार का सामना करने वाली समाजवादी पार्टी की नजर एक बार फिर अपने परंपरागत पिछड़ों और मुस्लिम वोट बैंक पर है। इसकी झलक सोमवार को जारी पदाधिकारियों की सूची में भी दिखी। 

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की ओर से जिलाध्यक्ष के अलावा दो उपाध्यक्ष और महामंत्री के नाम की भी घोषणा की गई है। सभी चारों पदाधिकारी पिछड़ी जाति से हैं। वहीं महानगर में इफ्तेखार हुसैन के रूप में पार्टी ने मुस्लिम चेहरे को आगे किया है। पार्टी ने युवाओं को भी खास तवज्जो दी है। महामंत्री संदीप पटेल और उपाध्यक्ष अनिल यादव पार्टी में युवाओं का प्रतिनिधित्व करेंगे। 

विज्ञापन

prayagraj news : Iftekhar - फोटो : prayagraj
पार्टी की ओर से सोमवार को जारी सूची में प्रयागराज अकेला जिला है जहां अध्यक्ष के साथ दो उपाध्यक्ष और महामंत्री के नाम की घोषणा की गई है। इसके माध्यम से पार्टी ने गुटबाजी दबाने की कोशिश की है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अनुसार ऐसा पूर्व में एक-दो बार ही हुआ है जब शीर्ष नेतृत्व ने अध्यक्ष के अलावा अन्य पदाधिकारियों के नाम की भी घोषणा की हो। आमतौर पर कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों तथा सदस्यों की तरह उपाध्यक्ष एवं महामंत्री के चयन का अधिकार अध्यक्ष के पास ही रहा है। यहां भी महानगर के लिए सिर्फ अध्यक्ष की घोषणा की गई है।

गंगापार-यमुनापार के लिए अलग जिलाध्यक्ष की चर्चा पर विराम

जिला और महानगर अध्यक्ष के नाम की घोषणा के बाद यहां यमुनापार एवं गंगापार के लिए अलग-अलग कार्यकारिणी के गठन की चर्चा को भी विराम लग गया है। भाजपा में महानगर के अलावा गंगापार एवं यमुनापार के लिए अलग-अलग जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। सपा की ओर से भी इसका प्रस्ताव भेजा गया था। पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में महानगर के अलावा यमुनापार एवं गंगापार के लिए अलग-अलग अध्यक्ष तथा उनके नेतृत्व में टीम बनाई गई है। ऐसे में मूल इकाई में भी इसी तरह के सांगठनिक ढांचे की चर्चा थी। हालांकि पार्टी ने महानगर के अलावा जिले के लिए सिर्फ एक अध्यक्ष की घोषणा की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें