फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट : रिकॉर्ड सहित 19 दिसंबर को तलब किए गए एसपी चंदौली

Thu, 15 Dec 2022 11:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने चंदौली के एसपी को कांशीराम आवास योजना घोटाले की जांच की पूरी पत्रावली के साथ 19 दिसंबर को हाजिर होने का निर्देश दिया है। यह आदेश मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल तथा न्यायमूर्ति जेजे मुनीर की खंडपीठ ने चंद्र मोहन सिंह की...
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने चंदौली के एसपी को कांशीराम आवास योजना घोटाले की जांच की पूरी पत्रावली के साथ 19 दिसंबर को हाजिर होने का निर्देश दिया है। यह आदेश मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल तथा न्यायमूर्ति जेजे मुनीर की खंडपीठ ने चंद्र मोहन सिंह की जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए दिया है। याची का कहना है कि 2013 में शहरी गरीबों तथा आवास रहित लोगों को कांशीराम आवास आवंटन घोटाले की जांच की गई। 

विज्ञापन



पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट दाखिल की, जिसे कोर्ट ने स्वीकार नहीं किया। सरकारी वकील ने बताया कि मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है। तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके खिलाफ  चार्जशीट दाखिल की गई है। विवेचना अभी जारी है। इस पर कोर्ट ने पूरी पत्रावली के साथ एसपी चंदौली को तलब किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें