फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी अमरनाथ बोले : दस साल के शासन में भाजपा ने नहीं किया कोई काम, इस बार जनता इंडिया गठबंधन के साथ

Fri, 17 May 2024 04:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सपा के फूलपुर लोकसभा प्रत्याशी अमरनाथ मौर्य ने अमर उजाला से खास बातचीत में कहा कि पांच किलो राशन ही भाजपा की सबसे बड़ी उपलब्धि है। इस बार जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। फूलपुर में गठबंधन के प्रत्याशी की जीत होगी। नौजवानों को चार साल की नौकरी देकर रिटायर किया जा रहा है। पेपर लीक हो रहे हैं। भाजपा ने दस सालों में कोई एक कार्य नहीं किया।
विज्ञापन
अमरनाथ मौर्य, सपा प्रत्याशी फूलपुर लोकसभा क्षेत्र। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के फूलपुर लोकसभा प्रत्याशी अमरनाथ मौर्य ने कहा कि अपने दस साल के शासन काल में भाजपा ने नौजवानों, गरीबों और व्यापारियों के लिए कुछ नहीं किया है। पांच किलो राशन ही भाजपा की सबसे बड़ी उपलब्धि है। इस बार जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। फूलपुर में गठबंधन के प्रत्याशी की जीत होगी। अमरनाथ मौर्य शुक्रवार को अमर उजाला के कार्यक्रम अपने प्रत्याशी से मिलिए कार्यक्रम में प्रश्नों के जवाब देने के साथ ही अपना विजन बता रहे थे। 

विज्ञापन










उन्होंने कहा कि सपा में टिकट के लिए किसी से आवेदन नहीं मांगा गया था। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने स्तर से सर्वे कराने के बाद प्रत्याशी का चयन किया है। विधानसभा चुनाव में शहर पश्चिमी से टिकट कटने के बाद भी वह पूरी निष्ठा से पार्टी की सेवा करते रहे, जिसके चलते सपा मुखिया ने लोकसभा चुनाव में मौका दिया है। 

छात्र जीवन से सक्रिय राजनीति में हूं

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान के बदौलत चुनाव लड़ने का मौका मिला है। डिस्ट्रक्ट कोआपरेटिव बैंक का दो बार अध्यक्ष रहने के कारण कौशाम्बी-प्रयागराज, गंगापार और यमुनापार सभी इलाकों में सभी लोगों से वाकिफ हूं। जमीन पर काम करने वाला व्यक्ति हूं। छात्र जीवन से ही राजनीति कर रहा हूं। अखिलेश यादव ने अवसर दिया है, उनके उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। भाजपा ने अपना कोई संकल्प नहीं पूरा किया। युवाओं को चार साल की नौकरी दी जा रही है। चुनावी बांड के माध्यम से लूट मची थी। पेपर लीक होने से युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। अब जनता परिवर्तन चाहती है। 

विज्ञापन

डेढ़ सौ सीटों पर सिमटेगी भाजपा

भाजपा 400 पार का नारा दे रही है, लेकिन 150 से ज्यादा सीटें नहीं जीतने जा रही है। सपा, कांग्रेस, टीएमसी, आप पार्टी सबका उद्देश्य संविधान को बचाने की है। देश का हर तबका परेशान है। भाजपा बस हिंदू-मुसलमान, भारत और पाकिस्तान की बात करती है। आजादी की लड़ाई में किसी की जाति बिरादरी नहीं देखी गई थी। 

सरकार शिक्षा और व्यापार, सामान्य काम के लिए समान वेतन की गारंटी न लेकर सरकार पांच किलो राशन की गारंटी ले रही है जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा लोकतंत्र खत्म करके राजतंत्र स्थापित करना चाहती है। सपा ने सबको सम्मान देने का कार्य किया है। पटेल पाल मौर्य का चुनाव यह जमात का चुनाव है। जाति पाति का चुनाव नहीं है। इलाहाबाद बुद्दिजीवियों की धरती है। यहां के लोग जाति पाति में विश्वास नहीं करते हैं। भाजपा ने अपना संकल्प पत्र पूरा नहीं किया।
विज्ञापन

संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहा इंडिया गठबंधन

जो लोग भारत के संविधान बचाना चाहते हैं नौजवानों को नौकरी दिलाना चाहते हैं, व्यापारियों के कारोबार को बढ़ाना चाहते हैं वह सपा के साथ हैं। लेबर चौराहों पर भीड़ बढ़ती जा रही है। भाजपा सिर्फ पांच किलो राशन की गारंटी ले रही है। राम सबके आराध्य हैं। पूजा दिखाकर नहीं की जाती। सपा मुखिया सर्व समाज को मानते हैं। पार्टी ने सभी जाति और वर्गों को टिकट दिया है। पूजा पाठ मीडिया में दिखाकर नहीं किया जाता। भाजपा के कहने से पूजा पाठ शुरू किया जाएगा। पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता साथ है। 

भाजपा ने प्रयागराज के कई कार्यालयों का स्थानांतरण कर दिया। जनता ने मौका दिया तो अमन, चैन और भाईचारा कायम करेंगे। मऊआइमा कताई मिल को चालू करेंगे। सर्वांगीण विकास किया जाएगा। युवाओं का पलायन रोकने के लिए नए उद्योग लगाने की पहल की जाएगी। दस साल में भाजपा ने कौन सी फैक्ट्री लगाई है। उनके वादे एक भी पूरे नहीं हुए। राजनीति विचारों के लिए करता हूं। जीवन पर्यंत सपा में ही रहूंगा। सपा छोड़कर कभी नहीं जाऊंगा। सपा लोहिया और अंबेडकर के विचारों को लेकर चलने वाली पार्टी है। भाजपा में पिछड़े, दलितों, अल्पसंख्यकों का कोई सम्मान नहीं है। हर चुनाव में पीएम अपना भाषण बदल देते हैं। भाजपा आरक्षण खत्म करना चाहती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें