फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : सपा ब्लॉक प्रमुख मो. मुजफ्फर बना गोतस्कर गैंग का सरगना, पुलिस ने किया घोषित

Mon, 17 Oct 2022 10:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पूरामुफ्ती एसओ उपेंद्र प्रताप सिंह की ओर से दी गई रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने उच्चाधिकारियों को मुजफ्फर का गैंग पंजीकृत करने के लिए संस्तुति करते हुए रिपोर्ट प्रेषित की थी।
विज्ञापन
Prayagraj News : मो. मुजफ्फर, ब्लॉक प्रमुख कौड़िहार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा ब्लॉक प्रमुख मो. मुजफ्फर अंतर परिक्षेत्रीय गैंग का सरगना घोषित कर दिया गया है। गोतस्करी के लिए कुख्यात इस आरोपी को जिला पुलिस ने इंटर रेंज गिरोह का सरगना घोषित किया है। इसकी गैंग संख्या आईआर-05 है। इसमें उसके सहयोगियों समेत कुल 18 लोगों का नाम शामिल किया गया है। कौड़िहार ब्लॉक प्रमुख मुजफ्फर गोतस्कर गिरोह का सरगना है। वर्तमान में वह नैनी जेल में बंद है। उस पर गोतस्करी समेत दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। वह मूल रूप से नवाबगंज के चफरी का रहने वाला है। पुलिस ने हाल ही में गैंगस्टर एक्ट के तहत उसकी कई संपत्तियां कुर्क की हैं। 

विज्ञापन



पूरामुफ्ती एसओ उपेंद्र प्रताप सिंह की ओर से दी गई रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने उच्चाधिकारियों को मुजफ्फर का गैंग पंजीकृत करने के लिए संस्तुति करते हुए रिपोर्ट प्रेषित की थी। उनकी रिपोर्ट के आधार पर एडीजी जोन ने गैंग पंजीकृत करने की स्वीकृति प्रदान की। इसके बाद उसका गैंग पंजीकृत किया गया। इसमें मुजफ्फर के अलावा उसके चार भाइयों का भी नाम शामिल है। इसके अलावा गोतस्करी के धंधे में लिप्त उसके सहयोगियों को भी गैंग सदस्य के रूप में नामित किया गया है। 

विज्ञापन

अब नियमित रूप से इस गैंग के सरगना व सदस्यों की मॉनिटरिंग की जाएगी। गिरोह के लोगों की जानकारी आसपास के जनपदों से भी साझा की जाएगी। ताकि गिरोह के सदस्यों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके। - शैलेश कुमार पांडेय, एसएसपी  


यह हैं सदस्य
1- नसीर अहमद उर्फ पप्पू निवासी कड़ाधाम कौशाम्बी 2- मो. आशिफ निवासी इलाही बर्तन बाजार, कोतवाली रामपुर 3- मो. सारिक निवासी इलाही बर्तन बाजार कोतवाली रामपुर 4- अब्दुल कलाम इलाही बर्तन बाजार कोतवाली रामपुर 5- जीतेंद्र यादव निवासी नगलासेवा निधौली कला, एटा 6- मुमताज निवासी भीटी धूमनगंज 7- हसीन निवासी पूरामुफ्ती, 8- जैद निवासी असरौली पूरामुफ्मी, 9- उबैद निवासी असरौली, 10- योगेंद्र शुक्ला निवासी झोकरी नवाबगंज 11- अंसार अहमद निवासी ननमई कोखराज 12- शकील निवासी कोखराज 13- अफजल निवासी कड़ा धाम 14-अशरफ निवासी बेगम बाजार 15- मो. असलम निवासी बेगमबाजार 16- आजम निवासी बेगमबाजार, 17- मोअज्जम निवासी बेगमबाजार 18- अकरम निवासी बेगमबाजार 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें