फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण भारत भ्रमण के लिए विशेष ट्रेन

विज्ञापन
South India special train
विज्ञापन
प्रयागराज। इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) दक्षिण भारत भ्रमण के लिए विशेष ट्रेन चलाएगा। 13 दिन के टूर पैकेज के अंतर्गत रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी, कोवलम, तिरुवननंतपुरम (पद्मनाभम मंदिर), तिरुचुरापल्ली, तिरुपति (बालाजी), पद्मावती एवं मल्लिकार्जुन की यात्रा कराई जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव के अनुसार यह 12 रात और 13 दिन का टूर पैकेज है, जो तीन सितंबर को शुरू होगा। यात्रा 15 को पूरी होगी। इसमें प्रति व्यक्ति 12285 रुपये किराया निर्धारित है। इसमें यात्रा के अलावा नाश्ता, खाना तथा धर्मशाला का शुल्क शामिल है। मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक की ओर से जारी सूचना के अनुसार ट्रेन में बैठने की सुविधा गोरखपुर, बस्ती, गोण्डा, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर, इटावा, भिंड, ग्वालियर और झांसी होगी। यात्रा के लिए बुकिंग लखनऊ में गोमती नगर स्थित आईआरसीटीसी उत्तरक्षेत्र कार्यालय से की जा सकती है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर भी बुकिंग की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें