गंगापार के थरवई इलाके का रहने वाला अमन मौर्या (20) श्यामा प्रसाद मुखर्जी डिग्री कॉलेज में बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र था। वह ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के पास बड़ी बगिया में किराये पर कमरा लेकर रहता था। उसका रूम पार्टनर राजेंद्र कुमार विश्वविद्यालय में एमए का छात्र है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कर्नलगंज थाना क्षेत्र के बड़ी बगिया इलाके में बृहस्पतिवार को बीएससी के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। कमरे में मिले एक पन्ने के सुसाइड नोट में उसने लिखा था ‘सॉरी मम्मी, पापा के पास जा रहा हूं’। सूचना पर घर वाले पहुंच गए। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। गंगापार के थरवई इलाके का रहने वाला अमन मौर्या (20) श्यामा प्रसाद मुखर्जी डिग्री कॉलेज में बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र था।
विज्ञापन
वह ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के पास बड़ी बगिया में किराये पर कमरा लेकर रहता था। उसका रूम पार्टनर राजेंद्र कुमार विश्वविद्यालय में एमए का छात्र है। अमन प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग भी करता था। बृहस्पतिवार की सुबह वह कोचिंग गया। वहां से दस बजे लौटा। उसके लौटने के बाद राजेंद्र विश्वविद्यालय चला गया।
दोपहर में जब राजेंद्र लौटा तो काफी खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। राजेंद्र ने अमन के भाई आशीष को फोन कर बुलाया। खिड़की से देखा कि अमन फंदे से लटका है। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। कमरे में एक पन्ने पर एक लाइन का सुसाइड नोट था। उसमें लिखा कि सॉरी मम्मी, मैं पापा के पास जा रहा हूं।
विज्ञापन
सूचना पर चाचा तथा परिवार के अन्य लोग भी पहुंच गए थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इंस्पेक्टर राम मोहन राय ने बताया कि अमन को क्या परेशानी थी, न तो घर वालों को कोई जानकारी थी, न ही उसके रूम पार्टनर को। उसने मां को भी कुछ नहीं बताया था। मोबाइल कॉल डीटेल्स के आधार पर जांच की जा रही है।