सोरांव -- पुलिस द्वारा बरामद किया गया गांजा व गिरफ्तार तस्कर
- फोटो : केसीए
सोरांव इलाके के भावापुर टोल प्लाजा के निकट बृहस्पतिवार भोर सोरांव पुलिस ने डंपर के केबिन से दस बोरी गांजा बरामद किया। पुलिस ने चालक समेत दो को गिरफ्तार कर लिया। बरामद गांजे की कीमत 20 से 25 लाख रुपये बताई जा रही है ।
बिहार के जनपद भोजपुर थाना कृष्णगढ़ फरादा के रहने वाले आशीष पांडेय आरा जिले से डंपर की केबिन में 10 बोरी गांजा रखकर विजय कुमार निवासी कौशाम्बी के साथ प्रयागराज सप्लाई देने जा रहा था। सोरांव पुलिस टीम ने भावापुर टोल प्लाजा के निकट हाईवे पर दबोच लिया।
सोरांव प्रभारी निरीक्षक केशव वर्मा ने बताया कि बिहार के आरा से गांजा लाकर राजेश सोनकर व आशुतोष मिश्र प्रयागराज जनपद में गांजा की थोक सप्लाई करते थे। सोरांव पुलिस ने आशीष व विजय कुमार को पकड़ लिया। इनके कब्जे से दो क्विंटल 34 किलो गांजा बरामद किया है। जिसकी बाजार में 20 से 25 लाख कीमत बताई जा रही है। पुलिस आशुतोष व राजेश सोनकर की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।