फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोरांव डबल मर्डर : चोटें दे रही थीं गवाही, खून सवार था हत्यारों के सिर पर 

Mon, 14 Dec 2020 01:20 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
- फोटो : prayagraj
विज्ञापन

सोरांव के सरायदीना गांव में मां-बेटे को मौत के घाट उतारने वाले हत्यारों के सिर पर खून सवार था। मृतकों के शरीर पर मिले चोट के निशान उनकी बर्बरता बयां कर रहे थे। दोनों के सिर पर गहरे जख्म के निशान थे और उनके चेहरे पर भी ताबड़तोड़ वार किए गए थे। 

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतकों के घर के आगे के हिस्से में बरामदा बना है जिसे पर छप्पर छाया गया था। मां-बेटे इसी बरामदे में ही सो रहे थे। सरेंद्र वहां पड़ी चौकी पर लेटा था जबकि धर्मू बगल ही चारपाई पर सो रही थी। शवों की हालत देखकर यही लग रहा था कि हमलावरों ने उन्हें संभलने का भी मौका नहीं दिया। सोते वक्त ही उन पर ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए, जिससे उनकी मौत हो गई। दोनों के चेहरे पर डंडे या लाठी जैसी वस्तु से वार के निशान थे।

prayagraj news : धर्मा देवी (फाइल फोटो)। - फोटो : prayagraj
इसके साथ ही सिर पर भी गहरा जख्म का निशान था। माना जा रहा है कि हत्यारों ने पहले तो मां-बेटे के सिर पर हमला कर उन्हें अचेत किया और फिर चेहरे व शरीर के अन्य हिस्सों में ताबड़तोड़ वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। जबरदस्त पिटाई से दोनों की आंखें व उनके आसपास का भाग काला पड़ गया था। उधर, सुरेंद्र के मुंह में सूजन भी आ गई थी।

एक खास बात यह थी कि सुरेंद्र की बाईं आंख के ठीक बगल गहरा जख्म का निशान था। जिससे यह भी अंदेशा है कि हत्यारों ने कोई नुकीली चीज उसके चेहरे में धंसा दी थी। जिसे दोबारा निकालने की वजह से चेहरे पर गहरा जख्म हुआ। पुलिस अफसरों का कहना है कि फिलहाल यह कह पाना बेहद मुश्किल है कि हत्या में किन हथियारों का प्रयोग किया गया। लेकिन सिर व चेहरे पर मौजूद चोटों के निशान से अनुमान है कि मृतकों पर किसी कुंद हथियार से हमला किया गया। युवक के चेहरे पर गहरे जख्म के बाबत उनका कहना है कि लाठी में कील या किसी अन्य धारदार चीज के लगे होने से भी इस तरह का घाव हो सकता है।
विज्ञापन

prayagraj news : सोरांव में मां-बेटे की हत्या के बाद मौके पर पहुंचकर छानबीन करती फारेंसिक टीम। - फोटो : prayagraj

मौके पर नहीं मिला कोई हथियार, मोबाइल गायब

जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को मौके से किसी तरह का कोई हथियार नहीं मिला। हत्यारों ने कोई भी सबूत नहीं छोड़ा था। खोजी कुत्ता भी घर से निकलकर पहले नहर के पास गया और फिर घटनास्थल से 300 मीटर की दूरी पर स्थित बस्ती से घूमकर लौट आया। एक खास बात यह रही कि मृतक सुरेंद्र का मोबाइल घर से गायब मिला। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची तो उसके कानों में ईयरफोन लगा मिला, जिससे यह भी माना जा रहा है कि वह मोबाइल पर गाना सुनते वक्त सो गया होगा। इसी दौरान पहुंचे हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए जिससे उसे ईयरफोन निकालने तक का मौका नहीं मिला। 

 
  • फिलहाल कुछ कह पाना मुश्किल है। बहुत सी चीजें पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्पष्ट हो पाएंगी। फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है। - -धवल जायसवाल, एसपी गंगापार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें