फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट के रिटायर्ड अफसर के बेटे ने नस काटकर क दी जान

Mon, 17 Aug 2020 01:28 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
कर्नलगंज में रहने वाले हाईकोर्ट के रिटायर्ड सेक्शन अधिकारी के बेटे संजू (48) ने कलाई की नस काट कर जान दे दी। उसका खून से लथपथ शव कमरे में पड़ा मिला। घरवाले उसे जगाने पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। पुलिस के मुताबिक, वजह स्पष्ट नहीं है लेकिन यह बात सामने आई है कि वह शराब का आदी था। जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


कर्नलगंज के पुराना कटरा पीला शिवाला निवासी लक्ष्मण प्रसाद अग्रवाल सेवानिवृत्त सेक्शन अधिकारी हैं। उनके छह बेटों में संजू (48) सबसे छोटा था। वह अविवाहित और बेरोजगार था। पुलिस के मुताबिक, परिवारवालों ने बताया कि रोज की तरह शनिवार रात भी वह अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह बहुत देर तक न उठने पर घरवाले उसे जगाने पहुंचे तो कमरा भीतर से बंद मिला।

कई बार आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई तो कर्नलगंज थाने से फोर्स पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया तो कमरे के अंदर संजू की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। उसके हाथ की कलाई पर ब्लेड से काटने के निशान थे, पास में ही ब्लेड भी पड़ा था। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल की हालत देखने से यही लग रहा है कि संजू ने खुद कलाई की नस काटकर जान दी। परिजनों ने पूछताछ में बताया है कि वह शराब पीने का आदी था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें