फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही का बेटा बना लेफ्टिनेंट पिता को मिला सेना गौरव पदक

Sun, 09 Jun 2019 01:09 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रयागराज - फोटो : Prayagraj
विज्ञापन

पीएचक्यू में तैनात दीवान ब्रम्हानंद सिंह का बेटा रवि सिंह शनिवार को सेना में लेफ्टिनेंट बन गया। माता-पिता ने बेटे के कंधों पर बैज सजाया तो आंखों में खुशी के आंसू आ गए। सेना ने ब्रम्हानंद को भी गौरव पदक से नवाजा है। गौरव पदक पासिंग आउट परेड में शामिल सभी अफसरों के पिता को मिलता है। रवि को मद्रास रेजीमेंट की इंफैंट्री में तैनाती मिली है। 

विज्ञापन


बैरहना में रहने वाले बम्हानंद सिंह लंबे समय तक एसपी सिटी आफिस तथा अन्य थानों में तैनात रहे हैं। इन दिनों वह पीएचक्यू में कार्यरत हैं। उनके दो बेटों में बड़ा दीपक भी प्रयागराज में सिपाही है। छोटा बेटा रवि बिशप जानसन स्कूल एंड कालेज से इंटर के बाद सेना की टेक्निकल इंट्री स्कीम के माध्यम से चयनित हो गया। चार साल की कड़ी ट्रेनिंग के बाद रवि शनिवार को चेन्नई में हुई पासिंग आउट परेड के बाद फौज में लेफ्टिनेंट बन गया। सेना ने लेफ्टिनेंट रवि सिंह के पूरे परिवार को आमंत्रित किया था। ब्रम्हानंद सिंह और उनकी पत्नी ने रवि के कंधे पर बैज सजाया। इसके बाद सेना के अधिकारियों ने ब्रम्हानंद को भी गौरव पदक प्रदान किया। आज लेफ्टिनेंट बनने वाले सभी कैडेट के पिता को यह सम्मान दिया गया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें