फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामाद ने ससुर को चाकू घोंपकर मार डाला

Wed, 20 May 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
करछना/नैनी । करछना इलाके में सोमवार को बेटी को विदा कराने के लिए उसके ससुराल पहुंचे राम सिंह को कहासुनी के बाद दामाद ने चाकू घोंपकर मार डाला। घटना के बाद आरोपी दामाद फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी की तलाश शुरू की।
विज्ञापन


मूल रूप से बिहार का निवासी राम सिंह (50) कई साल से अपने परिवार सहित आकर करछना के मझुआ गांव में बस गया था। दो साल पहले उसने अपनी बेटी सनम की शादी करछना इलाके के पिपरांव में चंदन सिंह पुत्र बुद्धिमान सिंह के साथ की थी। सोमवार को वह बेटी को विदाकर मायके लाने की खातिर उसके घर पहुंचा था। रात में राम सिंह और उसके दामाद चंदन के बीच विदाई को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों ही नशे में धुत थे। झगड़ा हिंसक हो गया। वे मारपीट करने लगे।

दामाद चंदन ने राम सिंह की खूब पिटाई कर दी। सनम ने पिता को बचाने का प्रयास किया तो उसे भी पीटा। फिर अपने ससुर पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के घातक वार से ससुर की मौत होते ही चंदल घर से फरार हो गया। सनम ने रात ढाई बजे किसी तरह मझुआ में अपने मायके जाकर बताया। फिर 100 नंबर पर पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना देने के बाद करछना थाने में कत्ल की तहरीर दी। पुलिस ने हत्या का केस लिखकर आरोपी चंदन को पकड़ने के लिये दबिश भी दी लेकिन वह हाथ नहीं आया। पुलिस ने शव को चीरघर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें