घूरपुर थाना क्षेत्र के बुदावां में ससुराल पहुंचे दामाद की किसी बात को लेकर ससुराल वालों से विवाद हो गया। बात बढ़ने पर दामाद ने धारधार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें सास-ससुर, पत्नी और तीनों बच्चियां घायल हो गईं हैं।
घूरपुर थाना क्षेत्र के बुदावां में ससुराल पहुंचे दामाद की किसी बात को लेकर ससुराल वालों से विवाद हो गया। बात बढ़ने पर दामाद ने धारधार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें सास-ससुर, पत्नी और तीनों बच्चियां घायल हो गईं हैं। शोरगुल होने पर लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी दामाद को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
घूरपुर थाना क्षेत्र के बुदांवा रीवा रोड हाईवे निवासी कमलेश पटेल के घर रात नौ बजे उनका दामाद संदीप पटेल निवासी बेलसारा थाना कौंधियारा आया था। किसी बात से लेकर संदीप से उसका विवाद हो गया। उसने धारदार हथियार से हमला कर दिया ससुर कमलेश पटेल, उनकी पत्नी बिटाऊ देवी, बेटी कंचन पटेल पत्नी संदीप पटेल व बेटियां राधना, काजल व कल्पना को चोटें आईं।
घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरा भेजवाया। डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल बिटाऊ देवी और कंचन पटेल को एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। आरोपी संदीप को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।