फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग से भारी क्षति, तीन मंजिला गोदाम भी चपेट में, फायर ब्रिगेड पहुंची

Fri, 05 Sep 2025 11:54 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सरायममरेज थाना क्षेत्र के बंदीपट्टी में इलेक्ट्रॉनिक दुकान और गोदाम में भीषण आग लगने से भारी क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
सरायममरेज इलाके के बंदीपट्टी में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी भीषण आग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरायममरेज थाना क्षेत्र के बंदी पट्टी चौराहे के पास स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में विद्युत शार्ट सर्किट से लगी आग के चपेट में आने से मुक्त भोगी के अनुसार 3 करोड़ से अधिक का सामान जलकर खाक हो गया है। सुरेश कुमार, भाईलाल और कमलेश कुमार बिंद निवासी बंदीपट्टी तीनों सगे भाई हैं जो बंदी पट्टी चौराहे के पास अपने तीन मंजिला मकान में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाते हैं। 

विज्ञापन


भाई लाल शुक्रवार को सुबह 6:30 बजे के करीब दुकान का शटर उठाकर नीचे दुकान की सफाई कर रहा था। उसी समय किसी ने बताया तुम्हारे तीसरे तल पर धुआं गूंज रहा है, जब उसने ऊपर जाकर देखा तो ऊपर के कमरे का सामान जल रहा था। शोर मचाने पर पहुंचे आसपास के हजारों लोग आग बुझाने की कोशिश कर ही रहे थे तब तक उसमें रखा गया एक बैटरा फट गया।  इससे लोगों में दहशत फैल गई।

सूचना पाकर पुलिस औक उप जिलाधिकारी हंडिया को सूचना देने पर करीब एक घंटे के अंदर मौके पर पहुंचे हंडिया फूलपुर प्रयागराज से पांच फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। तीनों तल के गोदाम में रखे गए कूलर, पंखा फ्रिज आदि को काफी नुकसान पहुंचा है। फायर ब्रिगेड के जवानों चार घंटे के अथक परिश्रम के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। आग की भयावहता इसी से लगाई जा सकती है कि गोदाम की दीवारें तक दरक गईं हैं। विधायक हाकिम लाल बिंद और एसडीएम हंडिया ने पीड़ित परिवार को मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें