फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सॉल्वर गिरोहः बनना था आईएएस, बन गया सॉल्वर गिरोह का सरगना

विज्ञापन
Solver gang in Prayagraj
विज्ञापन
आईईआरटी से डिप्लोमा कोर्स कर चुका है गिरफ्तार अहमद
विज्ञापन

प्रयागराज। यूपीएसएसएससी की लोअर सबऑर्डिनेट परीक्षा में धांधली की कोशिश में पकड़े गए गिरोह का सरगना अहमद अली इंजीनियर है। वह करीब 17 साल पहले आईईआरटी से डिप्लोमा कोर्स करने शहर आया था। जिसके बाद उसने सिविल सर्विस की तैयारी शुरू कर दी। इसी दौरान वह नकल माफिया के संपर्क में आया और फिर नकल गिरोह का सरगना ही बन बैठा।
एसटीएफ के मुताबिक, पूछताछ में अहमद अली ने बताया कि 1992 में वह पहली बार शहर आया। आईईआरटी से ‘इन्स्ट्रूमेंटेंशन एंड कंट्रोल’ विषय में डिप्लोमा करने के बाद सिविल सर्विस की तैयारी करने लगा। इसी दौरान वह नवाबगंज के जगरूप यादव के संपर्क में आया जो प्रतियोगी परीक्षाओं में सॉल्वर बैठाने से लेकर अन्य फर्जीवाड़ा करता था। वह पैसों का लालच देकर अहमद को परीक्षाओं में सॉल्वर के रूप में बैठाने लगा। सिविल सेवा में चयन न होने के बाद अहमद उसके साथ मिलकर काम करने लगा। कुछ समय बाद जगरूप की हार्ट अटैक से मौत हुई तो वह उसका सारा काम खुद देखने लगा और इस तरह नकल गिरोह का सरगना बन बैठा। एसटीएफ के मुताबिक, पूछताछ में ही यह भी पता चला कि गिरोह के सदस्य अरुण कुमार यादव का सम्पर्क पटना के महेंद्रू स्थित म्योर ‘हास्टल’ (लॉ कालेज) के छात्रों से है। इसके माध्यम से ही सरगना अहमद अधिकांशत: इसी कालेज से छात्रों को ‘सॉल्वर’ के रूप में बुलाता था। जिसके एवज में उन्हें 20 से 25 हजार रुपये तक दिए जाते हैं।
विज्ञापन

गिरफ्तार अभियुक्त-
1-अहमद अली पुत्र आशिक अली निवासी इटवा पो. इटवा थाना इटवा जनपद सिद्धार्थ नगर। मौजूदा पता म.नं. 123 शिलाखाना चैराहा तेलियरगंज, जनपद प्रयागराज।
2-अरुण कुमार यादव उर्फ बिहारी पुत्र श्री मदन जी यादव (हे.कां. उप्रपु) निपराह, लालगंज बैरिया थाना दोकटी, जनपद बलिया, हाल पता बी ब्लाक क्वार्टर नं0 82 थाना खुल्दाबाद, जनपद प्रयागराज।
विज्ञापन

3-संदीप कुमार यादव पुत्र शिवबहादुर यादव निवासी शिवपुरी कालोनी स्टेशन रोड मिर्जापुर।
4- मु. सफीउल्लाह अंसारी पुत्र अनवर अली अंसारी निवासी धनछपरा, ब्रम्हपुर बक्सर, बिहार।
5-अमन कुमार सरोज पुत्र रामलखन निवासी गंजिया बहादुरपुर हेतापट्टी थाना झूूंसी, जनपद प्रयागराज।
इन चीजों की हुई बरामदगी-
07 फुल बांह की ‘शर्ट’ जिनमें ‘इलेक्ट्रानिक डिवाइस फिट’ की हुई है।
01 ‘इलेक्ट्रानिक डिवाइस’ मय स्पीकर मय बैटरी।
15 ‘डिवाइस बैटरी’ (03 खुली हुई व 12 पैक्ड)
37 ‘इयरफोन मैगनेट’ (25 अदद छोटे व 12 बड़े)
13 ‘थम्ब इम्प्रेसन प्लास्टिक’ की पैकिंग में अभ्यर्थियों के नाम सहित।
02 मुहरें (मेडिकल आफीसर सीएमओ आफिस, इलाहाबाद व अधि. अभियन्ता, प्रान्तीय खण्ड, लोनिवि कौशाम्बी के नाम की)।
48 ‘चेक’ विभिन्न बैंकों के (01 करोड़ 24 लाख नौ सौ रुपये के 23 चेक भरे हुए तथा 25 ‘चेक ब्लैंक’)
05 आधार कार्ड, 02 मतदाता पहचान पत्र, 03 अदद पैन कार्ड, 01 ड्राइविंग लाइसेंस, 01 पॉकेट डायरी
04 पेन ड्राइव।
04 वाहन (01 ब्रीजा कार, 01 अपाचे, 01 स्प्लेण्डर व 01 होण्डा एक्टिवा मोटर साइकिल)
10 मोबाइल फोन।
134 एडमिट कार्ड (विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की छायाप्रति), 103 मूल प्रमाण पत्र, 1 छायाप्रति प्रमाणपत्र, 87 प्रमाण पत्र, अंकपत्र, एडमिट कार्ड, बुकलेट मय चेक।
09 अदद एटीएम
21- 135 पेज ‘स्क्त्रस्ीन शाट’ अहमद अली के मोबाइल से।
22- नकद रुपये 42,100/-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें