पुलिस ने चुनौतियों पर विजय पाई और अनुशासन का दिया परिचय
सीएम ने कहा कि महाकुंभ में पुलिस ने क्राउड मैनेजमेंट, सुरक्षा और आपदा प्रबंधन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मौनी अमावस्या पर एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हुई, लेकिन 15-20 मिनट में ग्रीन कॉरिडोर बनाकर घायलों को इलाज मुहैया कराया गया। आग की घटनाओं को 10 मिनट में नियंत्रित किया गया, जिसमें कोई जनहानि नहीं हुई। इस संवाद के साथ ही सीएम ने पुलिसकर्मियों के साथ भोजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया और उनके योगदान को यादगार बताते हुए उसकी सराहना की।
इस अवसर पर डीजीपी प्रशांत कुमार, प्रमुख सचिव गृह एवं सूचना संजय प्रसाद, एडीजी जोन भानू भास्कर, पुलिस आयुक्त तरुण गाबा, आईजी रेंज, डीआईजी कुम्भ, एसएसपी मेला, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी और मेलाधिकारी सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।