फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ मेले की ड्यूटी में तैनात सिपाही को अनियंत्रित वाहन ने कुचला, मौत

Sun, 28 Feb 2021 01:08 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : accident in prayagraj - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
कर्नलगंज में बक्शीबांध रोड पर शनिवार शाम हुए हादसे में आरक्षी संदीप कुमार 28 की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब वह किसी काम से शहर आया था और वापस ड्यूटी पर माघ मेले में लौट रहा था। पुलिस ने शव को मर्चरी भेजवा दिया है। पोस्टमार्टम रविवार को कराया जाएगा। देर रात तक आरोपी चालक का पता नहीं चल सका था। 
विज्ञापन


संदीप पुत्र देवतादीन मूल रूप से बस्ती का रहने वाला है जो कुशीनगर मेें तैनात था। मौजूदा समय में वह माघ मेले ड्यूटी के लिए आया था और उसे प्रयागवाल थाने में तैनाती दी गई थी। वह वर्तमान में सलोरी में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले अपने दोस्त के कमरे पर रहता था। शनिवार शाम सात बजे के करीब वह बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था। तभी बख्शीबांध रोड पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और फिर चालक वहां से वाहन लेकर भाग निकला।

उधर, सिपाही को गंभीर रूप से जख्मी हाल में पड़ा देख राहगीरों ने सूचना दी तो दारागंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मी उसे लेकर एसआरएन अस्पताल पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर तेलियरगंज में रहने वाला मृतक का चचेरा भाई सुनील भी आ गया। जिसने बताया कि मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। पांच साल पहले वह पुलिस विभाग में नियुक्त हुआ था। घटनास्थल कर्नलगंज में था ऐसे में सूचना देकर कर्नलगंज पुलिस को बुलवाया गया। जिसने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी भेजवा दिया। पुलिस ने बताया कि रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृतक के परिवारवालों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें