सूर्य ग्रहण 10 जून की दोपहर 1:42 बजे से शुरू होकर शाम 6:41 बजे तक रहेगा। इस दौरान करीब पांच घंटे तक सूर्य ग्रहण रहेगा। रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र केे साथ शूल योग में यग ग्रहण लगेगा। ज्योतिषियों के अनुसार इस उपछाया सूर्य ग्रहण लगने की वजह से सूतक काल की मान्यता नहीं होगी। इस दौरान किसी तरह के शुभ कार्य या पूजा पाठ पर रोक भी नहीं रहेगी। खास बात यह है कि इस दिन शनि जयंती भी है और वट सावित्री व्रत भी।
ज्योतिषाचार्य पं. ब्रजेंद्र मिश्र के अनुसार इस ग्रहण का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। खासतौर सेे पांच राशियों पर अशुभ प्रभाव पड़ेगा। मेष, बृषभ, मिथुन, तुला और मकर राशि के जातकों को ग्रहण के दौरान विशेष सावधानी बरतनी होगी। इन राशियों के जातकों को ग्रहण काल के दौरान घर से बाहर न निकलने और सजग रहने की ज्योतिषियों ने सलाह दी है।