फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सोशल मीडिया ने छुड़ाई पढ़ने की आदत

विज्ञापन
ईश्वर शरण महाविद्यालय में तीन दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन प्राचार्य प्रो0 आनन्द शंकर सिं
विज्ञापन
ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के केंद्रीय पुस्तकालय में सोमवार को वाणी प्रकाशन समूह की ओर से तीन दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी की शुरुआत की गई। प्राचार्य प्रो. आनंद शंकर सिंह व पुस्तकालय समिति की संयोजक प्रो. अमिता पांडेय ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि इंटरनेट और सोशल मीडिया आने के बाद हर व्यक्ति में पढ़ने की आदत में कमी आई है। अब हर जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध होने के कारण विद्यार्थी किताबें पढ़ने में रुचि नहीं दिखाते, जबकि पुस्तकें पढ़ना अधिक उपयोगी है।
पुस्तक प्रदर्शनी जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत विकसित करने में सहायक हैं। प्रो. अमिता पांडेय ने कहा कि पुस्तकों का महत्व कभी कम नहीं हो सकता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन पुस्तकालयाध्यक्ष डाॅ. सत्यव्रत शुक्ल ने किया। इस मौके पर डाॅ. मनोज कुमार दुबे, डाॅ. शाइस्ता इरशाद, डाॅ. गौरव कुमार राय, डॉ. अमरजीत राम, वाणी प्रकाशन समूह के विनोद तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें