फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में लादकर गोवंशीय पशु ले जाते तस्कर सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद

विज्ञापन
कार में पशु ले जाते तस्कर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

व्यापारी नेता ने तीन अज्ञात तस्करों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तस्करों की तलाश में जुटी पुलिस

फतेहगंज पश्चिमी। योगीराज में भी गोवंशीय पशु सुरक्षित नहीं हैं। पुलिस की मिलीभगत से बड़े पैमाने पर न सिर्फ गोवंशीयों का कटान हो रहा है, बल्कि तस्कर बेसहारा घूम रहे गोवंशीयों को उठाकर ले जाने से भी बाज नहीं आ रहे, जबकि रात भर पुलिस गश्त करने और जगह जगह पिकेट लगी होने का दावा करती है। बुधवार रात तीन तस्कर व्यापारी नेता के शोरूम के बाहर बैठे एक गोवंशीय को कार में डालकर फरार हो गए। घटना सीसीटीवी में कैद होने पर व्यापारी नेता की ओर से तीन अज्ञात तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

कस्बे में फतेहगंज शाही रोड पर व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश कातिब का शोरूम है। उनके शोरूम के आगे दो बेसहारा गोवंशीय रोजाना रात में बैठे रहते थे। बृहस्पतिवार सुबह जब वह शोरूम खोलने पहुंचे तो एक ही गोवंशीय बैठा देख आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई बता नहीं सका फिर उन्होंने शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किया तो बुधवार रात करीब 11 बजे शोरूम के सामने से एक लाल रंग की कार पहले भिटौरा स्टेशन की तरफ तेज रफ्तार में जाती दिखी। फिर दो मिनट में ही वापस आकर शोरूम के सामने सड़क पर रुक गई। कार से एक युवक फुर्ती के साथ निकला और एक गाय को पकड़कर कार तक ले गया। फिर दूसरे युवक की मदद से कार में लाद लिया, जबकि कार चला रहा तीसरा युवक उसी में बैठा रहा। गोवंशीय को लादने के बाद पलक छपकते ही तीनों कार लेकर फरार हो गए। व्यापारी नेता ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने के बाद सूचना पुलिस को दी और तीन तस्करों के खिलाफ फतेहगंज पश्चिमी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

लोधीनगर चौराहे पर तैनात पुलिस पिकेट को नहीं लगी भनक

चौंकाने वाली बात यह है कि पशु तस्कर जिस जगह से गोवंश को लादकर ले गए है। वह लोधीनगर चौराहे से महज 50-60 मीटर दूर है। लोधीनगर चौराहे पर रात भर पुलिस पिकेट रहती है। इसके बावजूद पशु तस्कर कार को पुलिस कर्मियों के सामने से लेकर फरार हो गए। थाना प्रभारी चंद किरण ने बताया घटना की जानकारी कर तीन अज्ञात तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पशु तस्करों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें