फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मॉग का वार, दिल्ली रूट की ट्रेनों की थम गई रफ्तार

Thu, 09 Nov 2017 01:30 AM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
smog in delhi
विज्ञापन
उत्तर भारत में पड़ रहे स्मॉग ने ट्रेनों का संचालन समय की पटरी से उतार दिया है। इसका सर्वाधिक असर दिल्ली रूट से इलाहाबाद आने वाली ट्रेनों पर पड़ा है। वीआईपी ट्रेन प्रयागराज भी इससे अछूती नहीं रही। बुधवार को प्रयागराज समेत दिल्ली रूट की तमाम ट्रेनें घंटों देरी से जंक्शन पहुंचीं। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को खासी परेशानी हुई। नौचंदी एक्सप्रेस की बात करें तो वह शाम को अपनी रवानगी के वक्त इलाहाबाद पहुंची, जबकि इसके जंक्शन पहुंचने का वक्त सुबह 9.55 बजे है।
विज्ञापन


स्मॉग के चलते दिल्ली और उत्तर भारत के तमाम स्थानों पर खासी धुंध छाई हुई है। इसका असर वहां से आने वाली ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ा है। प्रयागराज एक्सप्रेस तो मंगलवार रात नई दिल्ली से अपने निर्धारित वक्त रात 9.20 बजे चली। ट्रेन के अलीगढ़ पहुंचने का समय रात 11.20 बजे है, लेकिन धुंध की वजह से ट्रेन रात दो बजे के आसपास वहां पहुंच सकी। ट्रेन को इलाहाबाद पहुंचने में भी सुबह के तकरीबन साढ़े नौ बज गए। यहीं स्थिति आनंद विहार से आने वाली रीवा एक्सप्रेस की भी रही। रीवा एक्सप्रेस भी सुबह साढ़े नौ बजे के बाद ही इलाहाबाद पहुंची। दिल्ली से आने वाली अन्य प्रमुख ट्रेनों में डाउन ब्रह्मपुत्र मेल 12 घंटे, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 6.30 घंटे, डाउन स्वतंत्रता सेनानी 18 घंटे, झारखंड एक्सप्रेस दस घंटे, नई दिल्ली-मंडुवाडीह छह घंटे तक लेट रही। मेरठ से इलाहाबाद आने वाली संगम एक्सप्रेस सुबह 8.15 की बजाय दिन में 3.10 बजे तो नौचंदी एक्सप्रेस शाम 5.30 बजे के बाद जंक्शन पहुंची। विलंब से आने की वजह संगम रात 9.45 बजे एवं नौचंदी रात 11 बजे रवाना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें