फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: महंगा पड़ा धूम्रपान व गंदगी फैलाना, 1135 यात्रियों को भरना पड़ा 2.80 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा, अनबुक्ड लगेज और धूम्रपान/गंदगी के विरुद्ध कार्रवाई के दौरान प्रयागराज मंडल में एक से 10 मई तक 44,144 यात्रियों से 3,01,66,109 रुपये का जुर्माना वसूला गया। मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग हरिमोहन के निर्देशन में यह अभियान चला।
विज्ञापन

बिना टिकट यात्रा करने वाले 19017 यात्रियों से 1,66,88,183 रुपये, अनियमित यात्रा करने वाले 23,988 यात्रियों से 13196346 रुपये, अनबुक्ड लगेज के लिए चार यात्रियों से 1640 रुपये व धूम्रपान/गंदगी करने वाले 1135 यात्रियों से 2,79,940 रुपये जुर्माना वसूला गया।

प्रयागराज जंक्शन पर 96.55 लाख रुपये जुर्माने की वसूली
सबसे अधिक 13795 यात्रियों से 96,55,769 रुपये जुर्माना प्रयागराज रेलवे जंक्शन पर वसूला गया। इनमें बिना टिकट यात्रा करने वाले 6228 यात्रियों से 55,25,571 रुपये, अनियमित यात्रा करने वाले 7243 यात्रियों से 39,80,508 रुपये व धूम्रपान/गंदगी करने वाले 324 यात्रियों से 1,49,690 रुपये वसूला गया जुर्माना शामिल है। प्रयागराज-छिवकी स्टेशन पर 4559 यात्रियों से 37,63,664 रुपये जुर्माना वसूला गया। इनमें इनमें बिना टिकट यात्रा करने वाले 1450 यात्रियों से 16,51,970 रुपये, अनियमित यात्रा करने वाले 2969 यात्रियों से 17,78,086 रुपये, व धूम्रपान/गंदगी करने वाले 140 यात्रियों से 47,100 रुपये वसूला गया जुर्माना शामिल है।
विज्ञापन

-
कानपुर में धूम्रपान करने वालों की संख्या सर्वाधिक
कानपुर में धूम्रपान व गंदगी फैलाने वाले सर्वाधिक 344 यात्रियों से 37,000 रुपये जुर्माना वसूला गया। हालांकि, इस श्रेणी में जुर्माना राशि के मामले में प्रयागराज जंक्शन पर सर्वाधिक 1,49,690 रुपये वसूले गए। यह जुर्माना राशि 324 यात्रियों से वसूली गई।
-
सूबेदारगंज में 1536 यात्रियों पर जुर्माना
सूबेदार रेलवे स्टेशन पर 1536 यात्रियों से 11,29,010 रुपये जुर्माना वसूला गया। सूबेदारगंज में बिना टिकट यात्रा करने वाले 629 यात्रियों से 6,31,036 रुपये, अनियमित यात्रा करने वाले 895 यात्रियों से 4,96,317 रुपये और धूम्रपान/गंदगी करने वाले 12 यात्रियों से 1,600 रुपये जुर्माना वसूला गया।
-
गंदगी फैलाने के सबसे कम मामले विंध्याचल में
स्टेशन पर धूम्रपान और गंदगी फैलाने के सबसे कम चार मामले विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर मिले। यहां 800 रुपये जुर्माना वसूला गया। वहीं, बिना टिकट यात्रा करने के सबसे कम पांच मामले फफूंद रेलवे स्टेशन पर मिले जहां 1370 रुपये जुर्माना वसूला गया।
-
अनबुक्ड लगेज के चार में से तीन मामले शिकाहोबाद के
अनबुक्ड लगेज के चार में से तीन मामले शिकोहाबाद के हैं जहां 1440 रुपये जुर्माना वसूला गया जबकि कानपुर रेलवे स्टेशन पर एक यात्री से 200 रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें