अवैध निर्माण के खिलाफ जारी अभियान के तहत प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने मंगलवार को व्यापक पैमाने पर कार्रवाई करते हुए 14 अवैध निर्माण सील कर दिए। पीडीए के उपाध्यक्ष ऋषि राज ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
यह पूरी कार्रवाई पीडीए के जोन-6 के जोनल अधिकारी के नेतृत्व में की गई। इस दौरान फाफामऊ के गद्दोपुर में मनोज यादव व अमर नाथ सिंह की ओर से कराए जा रहे अवैध निर्माण को सील किया गया। इसके अलावा फाफामऊ के गद्दोपुर में ही एक अन्य अवैध निर्माण सील किया गया। कलश वाटिका गोहरी रोड फाफामऊ में जवाहर लाल पटेल, मलाक चतुरी सोरांव रोड फाफामऊ में मनोज मौर्या, मंदाकिनी विहार कॉलोनी मलाक हरहर प्रतापगढ़ रोड़ फाफामऊ में जगदीश प्रसाद पटेल, सचिन श्रीवास्तव और विश्वनाथ की ओर से कराए जा रहे तीन अवैध निर्माण को सील किया गया।
इसके अलावा महरूडीह मलाकहरहर प्रतापगढ़ रोड फाफामऊ में दिनेश यादव, टकरी लखनऊ रोड फाफामऊ में दिनेश, लखनऊ रोड कसारी नहर फाफामऊ में मंजू देवी, टिकरी कौड़िहार लखनऊ रोड फाफामऊ में दिनेश सरोज, सोरांव रोड फाफामऊ में राजेंद्र सोरी व ज्ञानकुंज कॉलोनी शांतिपुरम रेलवे ब्रिज के पश्चिम फाफामऊ में गिरीश नारायण तिवार की ओर से कराए गए अवैध निर्माण को सील किया गया।