फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच रास्ते पवन एक्सप्रेस के पहिए से निकला धुआं, मचा हड़कंप

Mon, 03 Jun 2019 06:46 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
इलाहाबाद जंक्शन आ रही पवन एक्सप्रेस स्लीपर कोच के पहिए से धुआं निकलने से सोमवार को हड़कंप मच गया। बाद में ट्रेन को इलाहाबाद मंडल के बरगढ़ रेलवे स्टेशन पर रोका गया। इस दौरान तमाम यात्री आग  की अफवाह को लेकर ट्रेन के  नीचे  उतर  गए। जांच की गई तो ट्रेन के स्लीपर कोच  के पहिए में ब्रेक बाइडिंग पाई  गई। उसे दुरुस्त करने के बाद ही ट्रेन जंक्शन के लिए रवाना हो सकी। 
विज्ञापन


लोकमान्य तिलक  से दरभंगा जाने वाली  पवन एक्सप्रेस सोमवार की सुबह 9.13 बजे डभौरा रेलवे स्टेशन से पास हुई तो वहां स्टेशन मास्टर ने देखा कि  उसके एस-थ्री कोच के  पहिए से धुआं निकल रहा है। स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना कंट्रोल ऑफिस  को दी। कंट्रोल से  मिली सूचना के बाद ट्रेन सुबह 9.24 बजे बरगढ़ रेलवे स्टेशन पर रोक  ली गई।

स दौरान आग की अफवाह को  लेकर उसके तमाम यात्री नीचे उतर गए। बाद में वहां  सहायक लोको  पॉयलट और गार्ड ने ब्रेक बाइंडिंग  को ठीक किया।  इसके बाद सुबह 10.28 बजे  ट्रेन बरगढ़ स्टेशन से चली जो दिन में 12 बजे इलाहाबाद जंक्शन पहुंची।  इस बारे में पीआरओ सुनील गुप्ता का  कहना है कि ट्रेन के पहिए से ब्रेक ब्लॉक चिपकने की  वजह से  ही ब्रेक बाइंडिंग होती है। ऐसी  स्थिति में धुआं निकलता है जो सामान्य प्रक्रिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें