फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ जा रही बस से निकला धुआं, बस स्टेशन पर मचा हड़कंप

विज्ञापन
Smoke coming out of bus going to Azamgarh, stirred up at bus station - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
आजमगढ़ जाने वाली बस से निकला धुआं, बस स्टेशन पर मचा हड़कंप
विज्ञापन

0 सिविल लाइंस बस स्टेशन पर शाम को हुआ वाकया, वर्कशाप भेजी गई बस
नोट...फोटो है
प्रयागराज। सिविल लाइंस बस स्टेशन पर आजमगढ़ जाने वाली बस में धुआं निकलने से बृहस्पतिवार को हड़कंप मच गया। शाम को सिविल लाइंस डिपो की बस आजमगढ़ जाने के लिए खड़ी थी। इसी बीच बस को स्टार्ट करने के दौरान उसमें से अचानक धुआं निकलने लगा। धुआं निकलते ही उसमें बैठा चालक एवं यात्री तत्काल उतर कर बाहर आ गए।
विज्ञापन

सिविल लाइंस बस स्टेशन से आजमगढ़ के लिए शाम पांच बजे बस रवाना होनी थी। बस स्टेशन परिसर में मुख्य बिल्डिंग के सामने एमजी मार्ग पर साइड पर खड़ी (बस संख्या 2617) बैक की जा रही थी। इसी दौरान उसकी बैटरी में अचानक शार्ट सर्किट हो गया और उसके टर्मिनल से तेज धुआं निकलने लगा। राहत भरी बात यह रही कि कोई अनहोनी नहीं हुई। उसमें बैठे ड्राइवर आदि बाहर उतर गए। इस बीच मौके पर एआरएम सिविल लाइंस मनोज शर्मा एवं अन्य कर्मचारी भाग कर पहुंचे। अग्निशमन यंत्र से धुएं पर काबू पाया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक ने इसे सामान्य घटना बताई। कहा कि बाद टर्मिनल में कुछ तकनीकी खामी से धुआं निकला। बाद में बस को वापस वर्कशॉप भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें