फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SMC Student sucide : बढ़ सकती है मुश्किल, छात्रा की आत्महत्या को लेकर मुख्य न्यायाधीश को भेजा लेटर पेटीशन

Thu, 31 Oct 2024 11:54 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अधिवक्ता गौरव द्विवेदी की ओर से भेजी गई याचिका में सीबीआई जांच कराने व प्रत्येक स्कूल में मनोवैज्ञानिक की नियुक्ति करने का निर्देश देने की मांग की गई है। यह याचिका अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर दाखिल हुई।
विज्ञापन
सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेंट मैरीज स्कूल की नौवीं की छात्रा की खुदकुशी मामले का स्वत: संज्ञान लेने के लिए दिवाकर नाथ त्रिपाठी ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र याचिका भेजी है। वहीं, अधिवक्ता गौरव द्विवेदी की ओर से भेजी गई याचिका में सीबीआई जांच कराने व प्रत्येक स्कूल में मनोवैज्ञानिक की नियुक्ति करने का निर्देश देने की मांग की गई है। यह याचिका अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर दाखिल हुई। याची ने सेंट मैरीज की प्रधानाचार्य, प्रमुख सचिव गृह, राष्ट्रीय बाल आयोग और डीएम को पक्षकार बनाया है। 

विज्ञापन



Prayagraj : सेंट मैरीज कॉन्वेंट की छात्रा ने लगाई फांसी, मौत के लिए कॉलेज को ठहराया जिम्मेदार

Trending Videos
विज्ञापन

सुसाइड नोट में सेंट मैरीज कॉलेज को ठहराया जिम्मेदार

शहर के नामी सेंट मैरीज कॉन्वेंट इंटर कॉलेज की नौवीं कक्षा की छात्रा जैना हुसैन खान ने 22 अक्तूबर को फांसी लगाकर जान दे दी थी। उसने यह कदम तब उठाया जब उसके माता-पिता घर पर नहीं थे। छात्रा ने अपने सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए सेंट मैरीज कॉलेज प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है।


छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा है कि इस स्कूल को बंद कर देना चाहिए। प्रीतमनगर के अरफत खान की पुत्री जैना हुसैन खान ने 22 अक्तूबर की सुबह अपने कमरे में तब फांसी लगाई, जब घर में माता-पिता नहीं थे। छोटा भाई सो रहा था। मौत से कुछ समय पहले उसने अपनी क्लास टीचर के साथ व्हाट्सएप पर चैटिंग भी की थी। हालांकि उसका वह आखिरी चैट उसके मोबाइल से किसी ने डिलीट कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें